मेदिनीनगरः विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बरामद किया 10 लाख रुपए का तंबाकू, 3 गिरफ्तार

10/17/2020 11:47:05 AM

मेदिनीनगरः झारखंड के मेदिनीनगर शहर में शुक्रवार को विशेष अभियान के तहत पुलिस ने साहित्य समाज चौक स्थित निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर पर छापा मार कर 10 लाख रुपए से अधिक कीमत का तंबाकू और गुटखा बरामद किया।

इस सिलसिले में वहां के 3 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर एक वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में गिरफ्तार राजेश कुमार (23), चतरा का रहने वाला है तथा दो अन्य अरुण कुमार (48) एवं धनंजय पासवान पलामू जिले के हैं।

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान ट्रांसपोर्ट दफ्तर में 8 बोरे में तंबाकू और 78 बोरे में गुटखा रखा हुआ था। बरामद गुटखा एवं तंबाकू की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। उन्होंने बताया कि इस छापेमारी का नेतृत्व मेदिनीनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने किया।

Diksha kanojia