कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान

7/11/2020 1:30:30 PM

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार के रोकने के लिए बेवजह सड़कों पर वाहन लेकर निकल रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसमें एक लाख रुपए से अधिक जुर्माने के रूप में वसूले गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सोय ने बताया कि जिले के रामगढ़ एवं भुरकुंडा थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के क्रम में कुल 144 गाड़ियों पर दंडात्मक कार्रवाई कर एक लाख 25 हजार रुपए दंड स्वरूप वसूल किया गया।

इसी क्रम में पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र से 79 गाड़ियों से 45 हजार रुपए तथा भुरकुंडा थाना क्षेत्र से 65 गाड़ियों से 80 हजार रुपए दंड स्वरूप वसूले गए हैं।

Edited By

Diksha kanojia