चतरा में 700 ग्राम अफीम के साथ पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

10/5/2020 12:14:41 PM

चतराः झारखंड के चतरा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ जारी अभियान में पुलिस ने 700 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपाधीक्षक बरुण देवगम ने रविवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा के निर्देश पर जिले भर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत इटखोरी पुलिस ने रविवार को दो तस्कर को पितिज गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में पीतिज गांव निवासी धीरज साव और नरचा खुर्द निवासी कुमार विकास रंजन शामिल है। इनके पास से 700 ग्राम अफीम बरामद की गई है।

इसके अलावा एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया है। देवगम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पितीज गांव से दो तस्कर अफीम लेकर निकलने वाले है। इसी सूचना के आलोक में कारर्वाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Diksha kanojia