झारखंड में पुलिस ने दो जुआरियों को किया गिरफ्तार, देसी पिस्तौल बरामद

11/8/2021 5:16:03 PM

 

जमशेदपुरः झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में रविवार को पुलिस ने दो जुआरियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मैंगो इलाके में एक गिरजाघर के निकट कुछ लोगों द्वारा जुआ खेलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की और जुआ खेलते दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने देसी पिस्तौल, कारतूस, दो मोबाइल फोन और ताश की गड्डी बरामद की।

Content Writer

Diksha kanojia