रांची की सड़कों पर पत्थर चलाने वाले 3 और लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

6/14/2022 7:21:10 PM

 

रांचीः रांची पुलिस ने आज 10 तारीख को हुए उपद्रव और पत्थरबाजी मामले में 3 और लोगों को गिरफ्तार किया। जिन्हें आज पहचान के लिए कोतवाली थाने में रखा गया।

इसके बाद उन्हें कोविड-19 लिए सदर अस्पताल ले जाया जाएगा न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पहली बार रांची में किसी भी गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर सामने आई है, हालांकि रांची पुलिस ने तत्काल में इन तीनों का नाम नहीं बताया लेकिन इतना जरूर बताया की पहचान करके सबूत के साथ इन तीनों को गिरफ्तार किया गया है।

रांची के एएसपी और एसआईटी के हेड अंशुमन कुमार ने बताया कि जल्दी कुछ और की गिरफ्तारियां होंगी साथ ही उन्होंने यह बताया कि पुलिस सही दिशा में जा रही है।

Content Writer

Diksha kanojia