लोहरदगा में पुलिस ने PLFI के 2 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, बरामद हुआ कई सामान

9/22/2020 12:30:32 PM

लोहरदगाः झारखंड में लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के दो उग्रवादियों को हथियार के साथ सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के कुछ उग्रवादी भंडरा क्षेत्र में इक्टठा हुए हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान रांची जिले के बेड़ो थाना अंतर्गत नेहालू दीपा टोली गांव निवासी महादेव महली के पुत्र रोहित कुमार महली (27) और लापुंग थाना क्षेत्र के ओला गांव निवासी संतोष मुंडा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पिस्टल एवं कुछ कारतूस मिले हैं। इनके विरुद्ध जिले के भंडरा थाना, रांची जिले के बेड़ो थाना सहित अन्य कई थानों में हत्या, लेवी एवं लूटकांड के कई मामले दर्ज है।

Diksha kanojia