लाख व्यवसायी के साथ लूटपाट के आरोप में पुलिस ने 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

2/13/2021 3:48:36 PM

 

सिमडेगाः झारखंड में सिमडेगा जिले के बांसजोर आउट पोस्ट क्षेत्र में कुछ सप्ताह पूर्व लाख व्यवसायी से लूट के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शम्स तब्रेज ने शुक्रवार को बताया कि बांसजोर ओपी क्षेत्र के कुरकुरा बाजार में हथियार के बल पर पिछले 20 जनवरी को साजिद नामक एक लाख व्यवसायी के साथ लूटपाट की गई थी।

इस घटना के बाद पुलिस ने पीड़ति व्यवसायी के बयान पर संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी। जांच के क्रम में मिले साक्ष्यों के आधार पर सुदामा सिंह और सुरज बडाईक को गिरफ्तार किया गया है। तब्रेज ने बतााय कि गिरफ्तार अपराधियों ने लूटकांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है।

वहीं सुदामा की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्तौल और कुछ कारतूस केरेया घाटी के जंगल से बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि सुदामा सिंह पूर्व में भी बानो और जलडेगा थाना के नक्सली घटनाओं सहित छह मामलों में आरोपी है।

Content Writer

Diksha kanojia