पलामू में पुलिस ने 2 बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

10/11/2021 6:09:55 PM

मेदिनीनगरः पलामू जिले की हैदरनगर थाना पुलिस ने रविवार को दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद की।

पलामू के अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंजीत कुमार पासवान (24) और छोटन कुमार (21) के रूप में हुई है और उनपर बाइक चोरी के आधा दर्जन आरोप हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

Content Writer

Diksha kanojia