रामगढ़ में सांप के साथ खेलना युवक को पड़ा भारी, डसने से मौत

Friday, Aug 27, 2021-05:48 PM (IST)

 

रामगढ़ः झारखंड में रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड के ब्याग गांव में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि रामगढ़ के दुलमी प्रखंड के ब्याग गांव निवासी दाहो गंझू एक सांप को पकड़ कर उसके साथ खेल रहा था तभी विषैले जीव ने उसे डस लिया।

इसके बाद क्रोधित युवक ने सांप को मार दिया और मरे हुए जीव को लेकर गांव के लोगों के बीच जाकर कहानियां बनाने लगा। बीच-बीच में दाहो खुद को कुछ नहीं होगा का दिलासा भी देता रहा। इधर, गांव वाले वीडियो बनाते रहे।

सूत्रों ने बताया कि सांप के विष के कारण कुछ देर बाद ही युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों की भीड़ के बावजूद किसी ने भी दाहो को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static