Road Accident: दुमका में पिकअप वैन और बाइक की टक्कर, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

Friday, Apr 10, 2026-12:08 PM (IST)

Dumka News: झारखंड में दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र में दुर्गापुर गांव के समीप पिकअप वैन और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके की दर्दनाक मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पिकअप वैन ने बाइक में मारी टक्कर 
मृतकों में एक की पहचान कुंडापहाड़ी गांव निवासी पतरास मुर्मू के रूप में हुई है, जबकि दूसरा युवक की पहचान नहीं हो सकी है जो निकट के मधुबन गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं एक अन्य घायल युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि एक मोटर साईिकल पर सवार तीन युवक आमडापाड़ा से घर लौट रहे थे। इस बीच पिकअप वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना से नाराज मृतकों के परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

मामले की जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही गोपीकांदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायल युवक को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static