रांचीः हादसे का शिकार हुई दिल्ली से रांची जा रही कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

7/10/2020 5:18:19 PM

 

रांचीः झारखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर टायर के फटने से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, एक परिवार लंबे समय से दिल्ली से रांची आना चाहता था लेकिन 2 बार फ्लाइट रद्द होने के कारण सभी लोग कार से रवाना हो गए। इसी बीच उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पास टायर फटने से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में महिला और उसके बच्चों की मौत हो गई जबकि कार सवार इंजीनियर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Nitika