शादी समारोह में गए थे माता-पिता, अकेली पाकर आरोपियों ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

5/20/2023 2:54:24 PM

Palamu: झारखंड के पलामू जिले में 16 वर्षीय एक दलित किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- पर्यटन, कृषि, मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सोना देवी विश्वविद्यालय और थाईलैंड के बीच M0U
ये भी पढ़ें- केंद्रीय कल्याण सचिव से मिले झारखंड कृषि मंत्री बादल, सूखा राहत के लिए मांगी 9682 करोड़ की राशि


घर में अकेली पाकर गांव के युवकों ने किया दुष्कर्म 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना रांची से करीब 225 किलोमीटर दूर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को हुई। घटना के वक्त किशोरी के माता-पिता शादी समारोह में गए थे और वह घर में अकेली थी। हुसैनाबाद के उपसंभागिय पुलिस अधिकारी पूज्य प्रकाश ने बताया कि उसी गांव के रहने वाले आरोपी, किशोरी के घर में घुस गए और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

ये भी पढ़ें- Bengaluru में कई विपक्षी नेताओं का लगा जमावड़ा, CM पद की शपथ लेने के लिए घर से रवाना हुए सिद्धारमैया
ये भी पढ़ें- झारखंड रेरा ने नियम तोड़ने पर कंपनी और उसके साझेदारों को काली सूची में डाला

पुलिस मामले की जांच में जुट गई

उन्होंने बताया कि अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोरी के माता-पिता से मिली शिकायत के आधार पर इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक विशेष पुलिस दल का गठन किया गया है। 

Content Editor

Khushi