बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पलामू सीमा सील

10/28/2020 8:05:49 AM

 

पलामूः बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार शाम से बिहार से सटे झारखंड के सीमावर्ती जिलों की नाकाबंदी कर दी गई है।

पलामू के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बिहार के सीमावर्ती पलामू में झारखंड की सीमा को सील किए जाने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि बिहार आने-जाने वाले मार्गों पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला सशस्त्र बल संयुक्त रूप से गश्त कर रहे हैं, जिससे अवांछित तत्व चुनाव में कोई गड़बड़ी पैदा न कर सकें।

वहीं संजीव कुमार ने बताया कि पलामू जिले से बिहार के औरंगाबाद, गया और रोहतास जिले सटे हुए हैं, जिसके चलते इन जिलों में झारखंड से शराब की आवाजाही पर विशेष नजर रखी जा रही है।

Nitika