पलामू: नहाने के दौरान नदी में डूबे 2 किशोर, शव बरामद

9/17/2020 4:33:58 PM

डालटनगंजः झारखंड में पलामू जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के केचकी कोयल-औरंगा नदी (Koyal-Aurangah River) संगम तट पर डूबे दो किशोर (Teenager) के शव बुधवार को बरामद कर लिए गए।

पुलिस ने बताया कि मेदनीनगर के रेडमा चौक से कुछ लड़के मंगलवार की सुबह घूमने निकले थे। इसी दौरान पलामू-लातेहार जिले के सीमावर्ती और कोयल और औरंगा नदी के संगम केचकी तट पर सात लड़के नहाने लगे। नहाने के क्रम में एक ही परिवार के सोनू गुप्ता, नीरज गुप्ता और अभिनव उर्फ टोनू नदी की तेज धार में बहने लगे। साथियों ने बचाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। शोर मचाने के बाद काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक पानी के तेज बहाव में तीनों लापता हो गए थे।

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों (Divers) की मदद से काफी खोजबीन के बाद नीरज गुप्ता का शव बरामद कर लिया है। दो लापता किशारों का शव आज सुबह बरामद कर लिया गया। मरने वालों की पहचान नीरज कुमार (18), सोनू कुमार गुप्ता (17) और अभिनव कुमार उर्फ टोनू (18) के रूप में की गई।

Diksha kanojia