चतरा में 1.4 करोड़ रुपए की अफीम जब्त, दो लोगों को किया गया गिरफ्तार

3/26/2024 12:56:06 PM

 

चतराः झारखंड के चतरा जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 1.4 करोड़ रुपए की अफीम जब्त की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

चतरा के पुलिस अधीक्षक विकास पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के राजगुरु गांव में छापेमारी की और 28 किलोग्राम अफीम जब्त की।

वहीं विकास पांडे ने बताया कि इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान देवनंदन गंझू और पंकज कुमार के रूप में हुई है।

Content Writer

Nitika