One Sided Love! 4 साल से कर रहा था प्रपोज, बार-बार इनकार सुनने के बाद कर दी निर्मम हत्या

3/29/2023 4:58:52 PM

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां प्यार में पागल आशिक 4 साल से प्यार का इजहार करने पर बार-बार ना सुन रहा था, जिस कारण उसका सब्र का बांध टूट गया और गुस्साए आशिक ने युवती की निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने मामले में पागल आशिक समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- नई व्यवस्था के साथ शुरू हुआ 520 बेड का रांची सदर अस्पताल, नहीं पहुंचे बन्ना गुप्ता, संजय सेठ और सीपी सिंह
ये भी पढ़ें- CM हेमंत सोरेन ने कहा- कृषि सिर्फ अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि मानव व्यवस्था को भी मजबूत करती है


पहले किया इजहार फिर दी मौत
मामला जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बीती 21 मार्च को मृतक सलोनी अचानक लापता हो गई। बेटी के लापता होने के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच परिजनों को पता चला कि उनकी बेटी को टाटा सूमो कार सवार युवकों ने किडनैप कर लिया है। परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच कर पागल आशिक दीपक गुप्ता समेत अन्य लोगों को दबोच लिया।

ये भी पढ़ें- झारखंड में अब माओवादी ग्रामीणों को बना रहे हैं निशाना, IED विस्फोट में एक बुजुर्ग महिला की मौत...1 घायल
ये भी पढ़ें- CM हेमंत सपरिवार पहुंचे दिउड़ी मंदिर, माथा टेक मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी आशिक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछा तो उसने बताया कि उसने कई बार युवती के सामने अपने प्यार का इजहार किया था, लेकिन हर बार सोनी ने उसका प्यार ठुकरा दिया, जिससे वह काफी नाराज था। इसके बाद उसने 4 साथियों के साथ मिलकर सोनी को अगवा किया। टाटा सूमो कार से सोनी को सुनसान जगह ले गए और गला घोंट दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए सोनी की लाश एक बोरे में ठूंसकर पत्थर की खदान में दबा दी। 

Content Editor

Khushi