चतरा में एक क्विंटल 80 किलोग्राम अफीम बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

6/13/2021 12:20:51 PM

 

चतराः झारखंड में चतरा जिले की राजपुर पुलिस ने शनिवार को एक क्विंटल 80 किलोग्राम डोडा अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर रौशना-राजपुर पथ से एक वाहन के साथ दो अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तस्करों के पास से एक क्विंटल 80 किलोग्राम डोडा अफीम बरामद किया है।

कुमार ने बताया गिरफ्तार तस्करों की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के कोटाप गांव निवासी निरंजन उराव और नगर थाना जोरी डगडोनवा क्षेत्र निवासी दीपक यादव वशिष्ठ के रूप में की गई हे। पूछताछ के बाद दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है।

Content Writer

Diksha kanojia