कोडरमा: बाराती गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलटने से एक की मौत, 8 लोग घायल

5/23/2023 10:46:24 AM

 

कोडरमाः झारखंड में कोडरमा जिले के जयनगर थाना अंतर्गत पिपचो में शादी समारोह से लौट रहे एक बाराती गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलटने से किशोर की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बुचई से नंदेडीह बारात गई थी। शादी से लौटने के दौरान सोमवार की सुबह करीब पांच बजे यह घटना घटी। दुर्घटना में घायल हुए लोगों में बुचई निवासी सुरेश यादव पिता मुंशी यादव, सुरेंद्र यादव पिता वासुदेव यादव, धीरज कुमार पिता मनोज यादव, सवारी वाहन का चालक लक्ष्मण यादव नरपत यादव, सागर यादव पिता राजू यादव, गिरिडीह के सरिया निवासी वीरेंद्र यादव पिता सुखदेव यादव, संतोष शर्मा पिता खूबलाल शर्मा एवं अमित यादव पिता दशरथ यादव शामिल हैं।

वहीं, मृतक की पहचान अनीष कुमार (उम्र 14 वर्ष, पिता कैलाश यादव) के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि घायलों में सागर यादव और वीरेंद्र यादव को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

Content Writer

Nitika