झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन हाथियों को लेकर हंगामा, मांडू विधायक ने तख्ती लेकर किया प्रदर्शन

Thursday, Feb 19, 2026-06:19 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन विधानसभा परिसर में मांडू विधायक निर्मल महतो ने हाथियों के आतंक के खिलाफ तख्ती लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। तख्ती में लिखा हुआ था, हाथियों द्वारा मारे गए लोगों के साथ न्याय हो, संबंधित अधिकारियों पर अविलंब कार्रवाई हो। जंगली हाथियों हमले से लोग भय में, इस गम्भीर मुद्दे पर चर्चा हो सदन में।

महतो ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक हाथी हमलों से 23 निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है। महतो ने विधानसभा परिसर के बाहर खड़े होकर स्पष्ट किया कि ग्रामीण इलाकों में मानव-हाथी संघर्ष चरम पर है। मुआवजे की राशि जमीनी स्तर तक पहुंच ही नहीं पा रही। उन्होंने सरकार से मांग की कि मौजूदा मुआवजा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता मिले। खास तौर पर विधायक ने हाथी हमले में मारे गए परिजनों को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने की पुरजोर मांग उठाई।

महतो ने कहा कि वन विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों की जान जा रही है, जबकि सरकारी तंत्र सो रहा है। हाथियों के लिए कॉरिडोर, सेंसर और ड्राइव-बैक अभियान को मजबूत करने की भी आवश्यकता बताई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static