1 सितंबर को 3 दिवसीय प्रवास पर झारखंड आएंगे सांसद दिलीप सैकिया, कार्यसमिति बैठक में होंगे शामिल

8/31/2021 12:14:49 PM

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी सांसद दिलीप सैकिया आगामी एक सितंबर को तीन दिवसीय सांगठनिक प्रवास में झारखंड आएंगे।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने सोमवार को बताया कि सैकिया एक सितंबर को पूर्वाह्न रांची प्रदेश कार्यालय पहुचेंगे। उनका तीन दिनों का सांगठनिक प्रवास निर्धारित है। एक सितंबर को सैकिया लोहरदगा जिला के जिला एवम मंडल कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। दो सितंबर को प्रदेश प्रभारी सिमडेगा जि़ला के कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे।

तीन सितंबर को सैकिया रांची ग्रामीण जि़ला के कांके मंडल कार्यसमिति बैठक को संबोधित करने के उपरांत रांची ग्रामीण जि़ला के पदाधिकारियों के साथ बैठक में भाग लेंगे। साहू ने बताया कि सैकिया दो सितंबर को रांची में आयोजित पार्टी विधायकदल की बैठक में भी भाग लेंगे। प्रदेश प्रभारी तीन सितंबर की शाम रांची से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Content Writer

Diksha kanojia