आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर BJP व किसानों ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

8/11/2022 5:47:47 PM

रांचीः आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा की ओर से आज रांची में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। मौके पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह तिरंगा यात्रा बिरसा चौक से शुरू हुई और मोरहाबादी मैदान में जाकर पूर्ण हुई। यात्रा को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने झंडी दिखाई।

दीपक प्रकाश ने कहा कि यह एक संदेश भी है कि भाजपा देश के किसानों के साथ है। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में मौजूद रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के इस महापर्व को सफल बनाने में देश के किसान भी किसी से पीछे नहीं हैं। इस दौरान रैली में मौजूद रांची की महापौर आशा लकड़ा ने भी एक ट्रैक्टर की स्टेयरिंग को थाम रखा था, और यह संदेश देने का प्रयास किया कि देश की महिला किसान भी अमृत महोत्सव को सफल बनाने में भागीदारी निभा रही हैं।

Content Writer

Diksha kanojia