दुमका में नदी के पास से बरामद हुआ वृद्ध का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

12/6/2020 2:51:21 PM

 

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार की शाम एक वृद्ध का शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर कोदालछोला नदी के समीप से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।

मृतक की पहचान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के राजबांध पंचायत के जामकांदर गांव निवासी 60 वर्षीय बलिया मुर्मू के रूप में की गई है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।

इस बीच मृतक के पुत्र रोबिन मुर्मू ने बताया कि शुक्रवार को उसके गांव में किसी बात को लेकर बैठक हुई थी। उसके पिता भी बैठक में गए थे। देर शाम तक वे वापस नहीं आए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। शनिवार की सुबह उसने ग्रामीणों के साथ पिता को नदी के आसपास तलाशना शुरू किया।

इसी क्रम में नदी पार कर रहे ग्रामीणों को शाम में नदी के उस पार काठीकुंड थाना क्षेत्र के कोदालछोला गांव के पास उनके पिता बलिया मुर्मू का शव मिट्टी में दबा हुआ दिखाई दिया।

Diksha kanojia