NJWC: पहली बार कोडरमा की दो खिलाड़ियों का हुआ चयन, अनमोल और निभा बढ़ाएंगी राज्य का मान

3/14/2021 7:10:38 PM

कोडरमा: राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड में कोडरमा जिले की दो खिलाड़ी अनमोल कुमारी और निभा रानी का चयन हुआ है। झारखंड राज्य कुश्ती संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता के आधार पर राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए कोडरमा जिला कुश्ती संघ की दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें 53 किलोग्राम वजन वर्ग में अनमोल कुमारी एवं 55 किलोग्राम वजन वर्ग में निभा रानी शामिल हैं। राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता 19 से 21 मार्च 2021 तक वेल्लारी (कर्नाटक) में आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ी 16 मार्च को रांची से वेल्लारी के लिए रवाना होंगे। कोडरमा जिले से पहली बार दो महिला पहलवानों का चयन राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है।       

खिलाड़ियों के चयन पर कोडरमा जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, कोडरमा ओलंपिक संघ के अध्य्क्ष अशोक कुमार, सीडी बालिका उच्च विद्यालय की प्राचार्या नूतन सिन्हा, कोडरमा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष कमलाकर शर्मा, वरीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, कुंदन राणा, रितेश लोहानी, बिरेंदर केशरी, सचिव आकाश कुमार सेठ, संयुक्त सचिव कुमार सौरव, पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष ईशा कुमारी, संघ के सदस्य मिथलेश कुमार सिंह, अंकित कुमार यादव कुश्ती प्रशिक्षक गोलू यादव, अतुल आनंद एवं जिले के सभी कुश्ती खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

Content Writer

Umakant yadav