NIA ने रांची में नए शाखा कार्यालय का किया उद्घाटन

11/6/2020 1:58:25 PM

रांचीः एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने गुरुवार को झारखंड की राजधानी रांची में एक नए शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया।

एनआईए के महानिदेशक वाईसी मोदी ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक एमवी राव और राज्य प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यालय का उद्घाटन किया।

वहीं एनआईए ने जून 2017 में रांची में एक कैंप कार्यालय स्थापित किया था। इसे अब एक पूर्ण शाखा कार्यालय में उन्नत किया गया है, जिसके प्रमुख एक एसपी रैंक के अधिकारी होंगे। बता दें कि एनआईए रांची शाखा के अधिकार क्षेत्र में बिहार और झारखंड राज्य आते हैं।

Nitika