प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गुलाम अहमद मीर और राजेश ठाकुर से मिले नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद, हुआ जोरदार स्वागत

Wednesday, Jun 05, 2024-06:25 PM (IST)

रांची: लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से कांग्रेस काफी संतुष्ट दिख रही है। झारखंड में पार्टी ने 2 सीट लोहरदगा से कांग्रेस के सुखदेव भगत और खूंटी से कांग्रेस के काली चरण मुंडा ने जीत का परचम लहरा है। जीत के बाद कांग्रेस के दोनों सांसद पार्टी मुख्यालय पहुंचे जहां दोनों का स्वागत हुआ और दोनों ने प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात की।

इस दौरान प्रभारी ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने कहा कि आगे की तैयारी के लिए हम समीक्षा करेंगे और रणनीति तय करेंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चाईबासा हमारी जीती हुई सीट थी। वहीं खूंटी में 1400 वोटों से और लोहरदगा में 10000 वोटों से, खूंटी और लोहरदगा दोनों ही जगह पर हमारे वोटों में लाख-लाख वोटों का की बढ़ोतरी हुई है।

राजेश ठाकुर ने कहा कि न केवल सुरक्षित सीटों पर बल्कि अन्य सीटों पर भी हमारे वोटों की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि जनता का भरपूर सहयोग मिला। कार्यकर्ताओं ने भी भरपूर मेहनत की। इसके बावजूद बहुत सारी कमियां रही हैं जिस पर आगे चर्चाएं होंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static