नीरज सिन्हा को नियुक्त किया गया झारखंड का नया DGP, अधिसूचना जारी

2/12/2021 12:19:03 PM

 

रांचीः भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी नीरज सिन्हा को झारखंड का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरूवार देर शाम इस संबंध में एक अधिसूचना जारी कर दी।

अधिसूचना के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा के 1987 बैच के अधिकारी सिन्हा को झारखंड के पुलिस महानिदेशक के रूप में अगले आदेश तक के लिए नियुक्त किया गया है।

बता दें कि नीरज सिन्हा वर्तमान में झारखंड सशस्त्र पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे और उनके पास महानिदेशक (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) का अतिरिक्त प्रभार था।

Content Writer

Nitika