10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो ने किया आत्मसमर्पण, बेटे के समझाने पर हुआ प्रेरित

Tuesday, Aug 20, 2024-10:44 AM (IST)

रांचीः झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा ने सरेंडर कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सली रामदयाल महतो ने अपने बेटे बैजनाथ महतो के कहने पर आत्मसमर्पण किया है। रामदयाल महतो ने मधुबन थाना इलाके में रविवार को एनआईए की टीम के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस दौरान सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे पर अभी तक पुलिस द्वारा इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा मधुबन थाना क्षेत्र के पीपराडीह गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ खिलाफ पीरटांड़, मधुबन, खुखरा समेत अन्य कई थानों में नक्सली वारदात के 75 से अधिक मामले दर्ज हैं। बच्चन दा द्वारा कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया गया, जिसके चलते पुलिस ने उस पर 10 लाख का इनाम रखा था।

गौरतलब है कि पुलिस इनामी नक्सलियों के घर जाकर उनके परिवार के लोगों से बातचीत कर रही है। उन्हें सरकार की आत्मसमर्पण पॉलिसी की जानकारी दे रही हैं। इसी अभियान के चलते एसपी दीपक कुमार शर्मा  कुछ दिन पहले रामदयाल महतो के घर भी गए थे। परिजनों को समझाया कि वो रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करें।माना जा रहा कि बेटे के समझाने पर रामदयाल महतो ने आत्मसमर्पण किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static