विधायक भानु प्रताप ने झारखंड सरकार पर कसा तंज, हेमंत पार्ट 1- पार्ट 2 को बताया ''लुटेरा''

4/7/2024 10:56:15 AM

Garhwa: पलामू लोकसभा क्षेत्र के गढ़वा में आयोजित बूथ स्तरीय सम्मेलन में पहुंचे भवनाथपुर के विधायक सह पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने गढ़वा के विधायक और पी एच डी मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर पर तंज कसा।

भानु प्रताप शाही ने कहा कि मंत्री कभी बिहार तो कभी दिल्ली का चक्कर काट रहे है। अगर भाजपा में आना है तो अभी मंत्री पद त्याग कर आ जाए नहीं तो विधायक के चुनाव समय आयेंगे तो उन्हें जनता बैठने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि अगर आने का इतना ही शौंक है तो पलामू सांसद बी डी राम के नामकन में ही मंत्री पद त्याग कर आ जाए।

भानु प्रताप शाही ने कहा कि यहां के भाजपा कार्यकर्ता और लोगों को आप कितना परेशान किए है। सभी लोग जानते है। आप झाक मत करिए आना है तो नामांकन में ही मंत्री पद त्याग कर आ जाइए। भानु प्रताप शाही ने झारखंड सरकार पर भी जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हेमंत पार्ट वन और हेमंत पार्ट टू दोनों मिलकर ये लुटेरा सरकार केवल लूटने का काम कर रही है। मनरेगा में 60 प्रसेंट तक पीसी लिया जा रहा है, लेकिन इस बार इसका हिसाब करने का समय है।

Content Editor

Khushi