दुमका में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

8/22/2021 1:36:19 PM

 

दुमकाः झारखंड के दुमका जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को भी पकड़ा है।

दुमका के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि घटना 11 अगस्त की है लेकिन पीड़िता के पिता ने 20 अगस्त की रात को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता की चिकित्सकीय जांच करवाई है।

वहीं एसडीपीओ ने बताया कि पीड़िता छठे क्लास की छात्रा है और गांव में अपनी दादी के साथ रहती है। उसके माता-पिता दूसरे गांव में रहते हैं। 11 अगस्त की रात सभी आरोपी लड़की के घर में घुसे और डरा-धमका कर उसके साथ उन्होंने दुष्कर्म। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Content Writer

Nitika