सामूहिक दुष्कर्म से नाबालिग हुई गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार
Tuesday, Jan 18, 2022-01:48 PM (IST)

सिमडेगाः झारखंड के सिमडेगा जिले के कुरडेग प्रखंड में एक किशोरी के साथ दो माह पूर्व हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के गर्भवती होने के बाद आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि नवंबर में हुई इस घटना की जानकारी तब मिली जब पीड़ित किशोरी गर्भवती हो गयी, जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामले के दोनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान लक्ष्मी यादव और जगदीश यादव के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार दोनों ने उसके साथ कथित रूप से जबरन बलात्कार किया और फिर जान से मारने की धमकी दी।