Ranchi में महावीर जयंती पर मांस-मछली की दुकानें बंद, नगर निगम का सख्त आदेश
Monday, Mar 30, 2026-05:17 PM (IST)
Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में भगवान महावीर जयंती के अवसर पर 31 मार्च को विशेष व्यवस्था लागू की गई है। रांची नगर निगम ने निर्देश जारी करते हुए निगम क्षेत्र में सभी बधशालाओं तथा मांस, मछली और मुर्गा बेचने वाली दुकानों को पूर्णत: बंद रखने का आदेश दिया है।
उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई
जारी आदेश के अनुसार, इस दिन किसी भी प्रकार का मांस, मछली या मुर्गा की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कारर्वाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी दुकानदारों और नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग दें।

