शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर बोले महामंत्री- भारत मां के सच्चे सपूत थे अभिषेक

10/29/2020 1:42:44 PM

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने बुधवार को शहीद जवान अभिषेक कुमार साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

साहू के अलावा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मांडर की पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, पांकी विधायक शशिभूषण मेहता, सुरेंद्र मेहता, सतीश साहू, अजय तिवारी, मनोज साहू, हरिनाथ सेन ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी शहीद के परिजन के साथ सदैव खड़ी है। इस मुश्किल वक्त में उनकी संवेदनाएं शहीद के परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। अभिषेक की शहादत पर पूरे देश को गर्व है। झारखंड के इस वीर सपूत का बलिदान देश कभी भूल नहीं पाएगा।

उल्लेखनीय है कि चान्हो स्थित चोरेया के शहीद जवान अभिषेक साहू देश की रखवाली के दौरान पहाड़ की चोटी से फिसल कर गिर गए, जहां सुरक्षा के लिए लगाए गए बारूदी सुरंग के चपेट में आ जाने से वह शहीद हो गए।

Diksha kanojia