छापेमारी के दौरान पश्चिम सिंहभूम से माओवादी गिरफ्तार, 22 केन बम बरामद

2/28/2021 3:48:35 PM

रांचीः झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 60 बटालियन ने संयुक्त छापेमारी कर माओवादी बुधु हंसे को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 22 केन बम बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर एक ठिकाने से माओवादी बुधु हंसे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादी की निशानदेही पर गुदड़ी के रोयबाड़ी एवं दुआरोली पहाड़ी के रास्ते पर लगाए गए 22 केन बम बरामद किया है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी का हाडर्कोर नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए रास्ते पर बम आदि लगाया है। इसी सूचना के बाद छापेमारी अभियान चलाया गया।

Content Writer

Diksha kanojia