मौत से खेलता दिखा व्यक्ति: एक शख्स ने कोबरा सांप को गले में डालकर मुंह में दबोचा, VIDEO VIRAL

3/6/2024 5:04:12 PM

Jharkhand Desk: दुनिया में शायद कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है, जिसे सांप से डर नहीं लगता। सांप का नाम सुनते ही लोगों में डर पैदा हो जाता है और सच में कोई सांप देख ले तो उसे भगवान याद आ जाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने सांप को अपने मुंह में लिया हुआ है।



दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी कोबरा को अपने गले में लपेटता है। फिर उसे घप से अपने मुंह में डाल लेता है। इस दौरान वह कोबरा के मुंह को अपने मुंह में दबोच लेता है। इस दौरान सांप उसके मुंह को पकड़ कर लटक जाता है। फिर धीरे-धीरे वो शख्स सांप को अपने मुंह से निकालता है। फिर कोबरा के मुंह में वो अपनी अंगुली डाल देता है। कोबरा जोर से उसे काटता है, लेकिन शख्स को कोई फर्क नहीं पड़ता। वो दोबारा सांप को गले में लपेटता है और मुंह में डाल लेता है। सांप तड़पता रहता है, लेकिन ये अधेड़ आदमी उसे छोड़ता नहीं है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by INFO HSE INDONESIA (@infohse.id)

 




इस वीडियो को 13 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 1 हजार के करीब लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने कहा कि कोबरा के जहर को निकाल दिया गया है, तभी ये आदमी इतनी आसानी से उसके साथ अत्याचार कर रहा है। एक यूजर ने कहा कि इस वीडियो को ध्यान से देखने के बाद मैंने एक सर्वे कराने का फैसला किया है, जिसका विषय होगा कि हम अपने बच्चों को कैसे बचाएं? उसने कहा, इस वीडियो को देखने के बाद पता चलता है कि आज के लोग कितने बुरे हो गए हैं। वहीं, एक यूजर ने कहा कि इस आदमी को मेंटल हेल्थ चेकअप की आवश्यकता है। एक यूजर ने ये जानना चाहा कि इस घटना के बाद क्या ये आदमी जिंदा बचा?

 

 

Content Editor

Khushi