आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर लोजपा ने झारखंड में तिरंगा यात्रा का किया आयोजन

8/14/2022 6:41:00 PM

 

रांचीः आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान और पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान के आह्वान पर आज राज्य भर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राज्य के पतरातू में नौका विहार कर तिरंगा यात्रा निकाला गया। इसका नेतृत्व लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने किया।

इस दौरान कई स्थानों पर स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा का जश्न मनाया और आजादी को अक्षुण्ण बनाये रखने का संकल्प लेते हुए भारत माता की जयकार भी किया। बाद में राजधानी रांची में जीएसपी नगर डोरंडा से एजी मोड़ तक तिरंगा यात्रा निकाला गया जिसका नेतृत्व एक बार फिर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रधान ने किया। इस मौके पर प्रधान ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की पहचान है, तिरंगा हमारी जान है और इस आजादी की कीमत लहू से चुकानी पड़ी है, इसलिए तिरंगा का मान सम्मान बनाए रखना हम सब देशवासियों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने आज राज्य भर में तिरंगा यात्रा निकाला और आजादी के महान सपूतों को याद किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज राज्य भर में तिरंगा का भी वितरण किया तथा लोगों से घरों में इसे लगाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस भी पार्टी की ओर से धूमधाम से मनाए जाने की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। राजधानी रांची में तिरंगा यात्रा के दौरान प्रधान के अलावा लोजपा रामविलास के वरिष्ठ नेता राजीव कुमार सिंह, शिवजी कुमार, सूर्य विजय प्रधान, राजेश रंजन वर्मा, अभिषेक राय, उमेश तिवारी, शिवजी, उत्तम राय और लाल मुनीराम के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static