पंजाब व राजस्थान कीतरह झारखंड कांग्रेस में भी छाया संकट, आज राष्ट्रीय महासचिव से मिलेंगे ये 4 विधायक

6/23/2021 5:45:36 PM

रांचीः देश के कई राज्यों में पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी में आपस में कई विवाद चल रहें हैं जिसको लेकर कांग्रेस में संकट छाया हुआ है। इन दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच विवाद चल रहा है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान के मुख्यमंत्री और पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट के बीच भी विवाद चल रहा है। इसी क्रम में झारखंड में भी प्रदेश कांग्रेस की में संकट का दौर चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के चार विधायक उमाशंकर अकेला, इरफान अंसारी, ममता देवी और राजेश कच्छप दिल्ली गए हैं। विधायकों का कहना है कि सभी विधायक नाराज चल रहे हैं, साथ ही चारों ने कहा कि झारखंड कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को सम्‍मान दिया जाए, ताकि उन्‍हें निगम और आयोग में जगह मिल सके। इसी को चलते ये सभी विधायक आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे।

इसी क्रम में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने ट्वीट कर कहा कि संगठन को मज़बूत करना हमारा लक्ष्य है। INCJharkhand को धार देने के लिए मेरे नेतृत्व में चार विधायक उमाशंकर अकेला जी, राजेश कच्छप जी झारखंड के इंचार्ज आरपीएन सिंह जी से मिला और बुधवार को राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल जी से मिलेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले इन विधायकों ने बताया था कि राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में खुश नहीं हैं और उनकों ऐसा लगता है कि यदि यही सब चलता रहा तो पार्टी में नुक्सान हो सकता है।

Content Writer

Diksha kanojia