घर में घुसकर तेंदुए ने की 9 बकरियों की हत्या, भौंक रहे कुत्ते को भी बनाया शिकार

4/15/2024 12:46:43 PM

Gumla: झारखंड में तेंदुए का आतंक रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा है। वहीं, झारखंड के गुमला जिले में तेंदुआ ने 9 बकरियों को मार डाला। इतना ही नहीं तेंदुए को देखकर भौंक रहे एक कुत्ते को भी तेंदुआ ने मार डाला।



मामला जिले के पालकोट प्रखंड के पाला टांगरा डीपाटोली का है। यहां बजरंग नगारची के घर में रात को तेंदुआ घुस गया। इस दौरान घर में बंधी 9 बकरियों पर तेंदुआ ने हमला कर उन्हें मार डाला। तेंदुए को देखकर भौंक रहे एक कुत्ते को भी तेंदुआ ने मार डाला। घटना की अगली सुबह वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गयी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर पूरे मामले की जांच की।



वन विभाग की टीम ने घटनास्थल से मृतक बकरियों के शरीर पर तेंदुआ के दांत, नाखून के निशान व जमीन पर पड़े तेंदुआ के पैर के निशान का फोटो लिया। मामले में बजरंग नगारची ने बताया कि सभी 20 से 25 किलो के आसपास बकरी था। करीब डेढ़ से 2 लाख रुपये तक का आर्थिक नुकसान हुआ है।

Content Editor

Khushi