श्रम मंत्री बोले- हेमंत सोरेन के काफिले पर हुआ हमला दुर्भाग्यपूर्ण

1/6/2021 11:21:14 AM

 

चतराः झारखंड के श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हुए हमले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि यह मुख्यमंत्री पर नहीं बल्कि लोकतंत्र पर हमला है।

भोक्ता ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि घटनाएं होती रहती है चाहे सरकार किसी की भी हो। घटनाओं के बाद दोषियों पर कठोर कार्रवाई भी होती है। यह हमला लोकतंत्र पर हमला है। भोक्ता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नाम लिए बगैर इशारों-इशारों में कहा कि कुछ लोग सत्ता में आना चाहते हैं। लंबे समय तक सत्ता में रह चुके हैं, अब सत्ता के बिना मन नहीं लग रहा।

मुख्यमंत्री ने एक साल के संकट काल में भी बेहतर काम किया है जो कुछ लोगों को नहीं पच रहा है। दरअसल सिम काफिले पर हमले के विरुद्ध श्रम मंत्री ने कल देर रात ट्वीट के माध्यम से भी घेरते हुए लांछन लगाया था।

Diksha kanojia