एल ख्यांगते बने झारखंड के मुख्य सचिव, हेमंत सरकार ने सुखदेव सिंह का किया तबादला

Wednesday, Dec 06, 2023-07:23 PM (IST)

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह का तबादला कर दिया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से आज यहां जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एल ख्यांगते को झारखंड के मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया है।

PunjabKesari

अधिसूचना के अनुसार सुखदेव सिंह को अगले आदेश तक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान झारखंड रांची के महानिदेशक पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं, बता दें कि झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। झारखंड में इन्होंने लंबी सेवा दी है। इन्होंने मार्च 2020 से उन्होंने डीके तिवारी के रिटायर होने के बाद राज्य के 23वें मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाली थी। सुखदेव सिंह पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा के प्रधान सचिव रह चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static