एकलव्य विद्यालयों में बच्चों को उपलब्ध कराए जांएगे खादी के ड्रेस: अर्जुन मुंडा

1/20/2021 12:52:11 PM

 

रांचीः केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को कहा कि देश भर के एकलव्य विद्यालयों में बच्चों को खादी के ड्रेस उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने की दिशा में जनजातीय मामलों के मंत्रालय और केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के बीच आज दो पहला समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुए।

इस अवसर पर सड़क परिवहन और एम. एस. एम. इ मंत्री नितिन गडकरी एवं राज्यमंत्री प्रताप चंद्र सारंगी, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरुता उपस्थित थीं। पहले एम ओ यू के मुताबिक देश भर में एकलव्य विद्यालयों में बच्चों को खादी के ड्रेस उपलब्ध कराए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनजातीय कार्य मंत्रालय ने अनुसूचित जनजाति के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) के माध्यम से जनजातीय शिक्षा के विकास पर काफी जोर दिया है।

इन स्कूलों में छात्रों के लिए अब तक कोई मानकीकृत स्कूल यूनिफॉर्म डिजाइन नहीं था। नई दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) ने इस ड्रेस को एक अलग लोगो और कलर स्कीम के साथ डिजाइन किया है और ड्रेस मटेरियल के लिए उपलब्ध बेहतरीन उपलब्ध खादी के कपड़े को चुना गया है जिसे केवीआईसी से मंगाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static