गिरिडीहः कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत, डायन होने के शक के चलते फोड़ी मां की आंखें

9/26/2021 6:02:52 PM

 

 

गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह जिले से बेहद शर्मनाक व दर्दनाक खबर सामने आई है। संवेदनहीन कलयुगी पुत्र ने अपनी ही मां के साथ अजीव आमानवीय हरकत की जो चर्चा का विषय बन गई। युवक ने डायन बिसाही होने के शक के चलते अपनी मां की दोनों आंखे फोड़ डाली जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गई।

दरअसल जमखोखरो गांव निवासी महेन्द्र यादव ने अपनी ही वृद्ध माता की आंखे किसी नुकीली वस्तु से फोड़ कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने कलयुगी पुत्र को पेड मे रस्सी के सहारे बांधते हुए पुलिस एंव 108 एम्बुलेंस को घटना की जानकारी की। एम्बुलेंस जैसे ही गांव पहुचा ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल वृद्ध महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज शुरू किया गया।


वहीं घटना पर पहुची देवरी पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले कलयुगी पुत्र को अपने कब्जे मे लेते हुए थाना ले गई जहां पूछताछ की जा रही है। फिलहाल घटना को अंजाम देने के पीछे क्या कारण है यह स्पष्ट नही हो पा रहा है परन्तु जिस प्रकार से युवक ने बयान दिया है उससे संभावना जताई जा सकती है कि उसको अपनी मां के उपर डायन होने का शक हो गया था। फिलहाल पुलिस सभी बिदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है, जांच के बाद ही घटना के राज पर से पर्दा उठ पाएगा।

Content Writer

Diksha kanojia