सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट को लेकर कल्पना सोरेन ने दर्ज कराई FIR, जांच में जुटी पुलिस

3/29/2024 11:29:47 AM

Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) का फर्जी X अकाउंट चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद कल्पना सोरेन ने रांची के गोंदा थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि यह फर्जी एक्स अकाउंट जनवरी 2024 से चलाया जा रहा था। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अकाउंट किसके जरिये चलाया जा रहा है। रांची साइबर सेल भी इसकी जांच कर रही है। पुलिस मुख्यालय डीएसपी टू ने बीते गुरुवार को बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। डिटेल खंगाला जा रहा है। फिलहाल अकाउंट को बंद कर दिया गया है। साथ ही एक्स से डिटेल मांगा गया है।

बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमीन घोटाला मामले में जब से जेल गए हैं तब से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन उनका सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ हैंडल कर रहीं हैं। वह लगातार एक्स पर ट्वीट करती रहती हैं। हाल ही में कल्पना सोरेन ने एक्स पर होली के मौके पर पोस्ट कर सभी देशवासियों को बधाई दी थी।

Content Editor

Khushi