रांची में अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में पत्रकारों ने किया प्रदर्शन

11/5/2020 4:38:36 PM

रांचीः वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड की राजधानी रांची के पत्रकारों ने आज महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक में रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्च में पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन किया और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पत्रकार अर्नब गोस्वामी को रिहा करो, पत्रकार एकता जिंदाबाद, महाराष्ट्र सरकार हाय हाय तथा पत्रकारों पर हमला बंद करो आदि नारा लगाकर अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह पत्रकार और उनके स्वतंत्रता पर सीधा सीधा हमला है। महाराष्ट्र सरकार पुलिसिया कारर्वाई से पत्रकारों को डराने का काम कर रही है। सचिव अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि अर्नब की गिरफ्तारी पत्रकारिता पर हमला है। महाराष्ट्र सरकार का यह कदम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है।

Diksha kanojia