झारखंड में खेती से जुड़ी हर समस्या का समाधान कर रहा है Johar Agri Mart

5/10/2022 7:04:29 PM

 

रांचीः झारखंड में जोहार परियोजना अंतर्गत किसानों को उन्नत खेती से जुड़ी सुविधाओं को एक छत के नीचे उपलब्ध कराने का पहल जोहार एग्री मार्ट से किया गया है। इस पहल के तहत महिला किसानों को उन्नत खेती से जुड़ी सामाग्री, उपकरणों और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया जा रहा है।

राज्य के कुल 11 जिलों में 25 जोहार एग्री मार्ट का संचालन किया जा रहा है। उत्पादक समूहों से जुड़े किसानों के अलावा आम किसानों को भी उचित मूल्य पर खेती से जुड़ी हर तरह की सामग्री एवं सेवाएं जोहार एग्री मार्ट के जरिए उपलब्ध कराई जा रही है। इस नूतन पहल से किसानों को न सिर्फ एक छत के नीचे खेती से जुड़ी हर सामाग्री जैसे उच्च गुणवत्ता वाले खाद, बीज, कीटनाशक आदि उचित दामों पर उपलब्ध कराई जा रही है बल्कि उन्नत खेती के लिए मिट्टी की जांच, मौसम की जानकारी, कृषि यंत्र आदि सुविधा वाजिब दामों पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी अंतर्गत जोहार परियोजना के जरिये राज्य में कृषि से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जोहार एग्री मार्ट का संचालन किया जा रहा है। जोहार एग्री मार्ट में खेती से जुड़े सामानों की बिक्री के अलावा किसानों को उन्नत खेती के लिए बेहतर तकनीकों से भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में किसानों को उन्नत खेती से संबंधित उपाय एवं सुझाव की भी व्यवस्था है। जोहार एग्री मार्ट के संचालन से न सिफर् किसानों को सामाग्रियों की खरीदारी के लिए कम दूरी तय करनी पड़ रही है बल्कि उन्हें लोकल बाज़ार से 10 फीसदी कम दाम पर उच्च गुणवत्ता वाले खाद, बीज, कीटनाशक, ष्ठ्नक्क यूरिया, आदि भी आसानी से प्राप्त हो रहे हैं। जोहार एग्री मार्ट किसानों के तरक्की के लिए लिए वन स्टॉप सेंटर के रुप में वरदान साबित हो रहा है।

Content Writer

Diksha kanojia