PM Modi के दौरे पर JMM ने उठाया सवाल, कहा- अब BJP के लोगों को ही लगानी होगी रोक

Monday, Sep 30, 2024-02:29 PM (IST)

रांची: केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि कल का दिन महत्वपूर्ण रहा। कल न्यायालय ने एक सर्जिकल स्ट्राइक भाजपा पर किया और यह सर्जिकल स्ट्राइक भाजपा को उजागर करने वाला था।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने आगे कहा कि किस प्रकार तत्कालीन और वर्तमान वित्त मंत्री कॉर्पोरेट घरानों से पैसे का दोहन करती थी और भाजपा के अकाउंट में ट्रांसफर होता था। उन्होंने कहा कि झारखंड में चुनाव आने वाला है। 15 दिन में प्रधानमंत्री दोबारा आ रहे हैं। एक साथ चार-चार मुख्यमंत्री आ जा रहे हैं। कौन कब आ रहा है पता नहीं चल रहा है। कोई नुक्कड़ सभा कर रहा है, कोई अनाउंसमेंट कर रहा है। इस तरह से चीज आगे बढ़ रही है। हरियाणा कोई नहीं जा रहा है, महाराष्ट्र कोई नहीं जा रहा है। यहां पर भाजपा बस घुसपैठ- घुसपैठ कर रही हैं। भाजपा के लोग यहां पर इतना घुसपैठ कर रहे हैं कि अब भाजपा के लोगों को यहां पर रोक लगानी पड़ेगी। नवंबर- दिसंबर में जनता तो रोक लगा ही देगी।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जिस वित्त मंत्री पर एफआईआर हो और वह 24 घंटे से वित्त मंत्री बनी रहे और यह लोग भ्रष्टाचार की बात करते हैं। बीजेपी का नाम है भ्रष्ट जनों की पार्टी। उन्होंने कहा कि ऐसा कौन सा पॉलिटिकल पार्टी है जो तीन बार में घोषणा पत्र जारी करता है, आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ था। जो जनज्वार झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ चला है यह लोग देखकर डर रहे हैं इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। भट्टाचार्य ने कहा कि जनता भाजपा को प्रदेश से साफ करने पर विचार कर रही है। पूरे देश से भाजपा को साफ कर देगी और जम्मू कश्मीर हरियाणा का रिजल्ट आएगा। कहीं पर भी दहाई की संख्या का आंकड़ा भी भाजपा पार नहीं कर पाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static