JMM नेत्री कल्पना सोरेन ने गांडेय सीट से दाखिल किया नामांकन, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद रहे मौजूद

Thursday, Oct 24, 2024-12:49 PM (IST)

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। गुरुवार को कल्पना मुर्मू सोरेन ने गांडेय के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद भी मौजूद थे।

बता दें कि बीते बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और बसंत सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि गांडेय सीट पर कल्पना मुर्मू सोरेन और भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी के बीच कांटे की टक्कर है। 2 महिलाओं के राजनीति के रण में आने से चुनावी जंग खास होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे। झारखंड में 2 चरणों में चुनाव होंगे। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। झारखंड में  लगभग 2 करोड़ 60 लाख वोटर हैं। यहां 1 करोड़ 31 लाख पुरुष वोटर हैं  जबकि 1 करोड़ 29 लाख महिला वोटर हैं।  झारखंड में 29 हजार 562 बूथ पर वोट पड़ेंगे। झारखंड के हर बूथ पर 881 वोटर होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static