21 अप्रैल को होने वाली उलगुलान महारैली को सफल बनाने में जुटा JMM, केंद्रीय महासचिव ने किया ये दावा

4/8/2024 12:03:50 PM

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा आगामी 21 अप्रैल को राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में महा उलगुलान रैली का आयोजन करने जा रही है। इसको लेकर लगातार संगठन में बैठकों का दौर जारी है।

झामुमो अपने सभी जिला अध्यक्षों के साथ क्रमवार बैठक कर महारैली को सफल बनाने की रणनीति बनाने में जुटी हुई है। बीते रविवार को पार्टी कार्यालय में 8 जिला अध्यक्षों के साथ पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने बैठक कर महारैली को सफल बनाने के लिए टास्क दिया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी इंडिया गठबंधन झारखंड के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर महारैली को सफल बनाने के लिए समर्थन मांगा।

मीडिया को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने महारैली से संबंधित दावा करते हुए कहा कि इस महारैली में झारखंड के 24 जिलों से लाखों लोग आएंगे और इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं से भी बातचीत चल रही है वे भी इस महारैली में शिरकत करेंगे।

Content Editor

Khushi