"संघर्ष से उपजी पार्टी है JMM", CM हेमंत सोरेन बोले- इसलिए हमने हमेशा हक-अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी

Thursday, Dec 12, 2024-11:25 AM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचितों और शोषितों को अधिकार दिए जाने की जरूरत है। सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक को संबोधित किया।

"हमने लड़कर जीत हासिल की है"
बाद में ‘एक्स' पर एक पोस्ट में सोरेन ने कहा, “आज रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक में शामिल हुआ। संघर्ष से उपजी पार्टी है झारखंड मुक्ति मोर्चा। यही कारण है कि हमने हमेशा हक-अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी है। लड़कर जीत हासिल की है, कभी हार नहीं मानी है।'' उन्होंने कहा, ‘‘विगत विधानसभा चुनाव में आप सभी कर्मठ नेताओं और जुझारू कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत तथा करोड़ों राज्यवासियों के आशीर्वाद के फलस्वरूप झारखंड में मजबूत अबुआ सरकार का गठन हुआ। आप सभी को इसके लिए हार्दिक बधाई और जोहार।''

सोरेन ने कहा, ‘‘आने वाले समय में हमें झामुमो परिवार की जड़ों को राज्य के प्रत्येक कोने में पंहुचा मजबूत करने का काम करना है; वंचित, शोषित समेत समाज के सभी वर्ग को हक-अधिकार देने का काम करना है।'' गौरतलब है कि झामुमो नीत गठबंधन 23 नवंबर को झारखंड में लगातार दूसरी बार सत्ता में आया था। उसने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 24 सीट मिली थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

static