एनडीए के राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन पर असमंजस की स्थिति में JMM

6/26/2022 12:28:25 PM

रांची: राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू के समर्थन को लेकर जेएमएम में विधायक दल की बैठक में लंबे मंत्रणा के बाद भी असमंजस की स्थिति बरकरार है। पार्टी अब तक तय नहीं कर पाई है कि एनडीए प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को समर्थन की जाए या नहीं।

पार्टी के महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा सभी परिस्थितियों पर चर्चा हुई, अभी समय है। उचित समय में निर्णय लिए जाएंगे, जो राज्य हित में होंगे और देश हित में भी होंगे। वही दिल्ली में अमित शाह से मिलने जाने कि सवाल पर कहा कोई अभी किसी से मिलने नहीं जा रहा है। परिस्थिति के अनुसार सभी चीजें सामने आएगी।

Content Writer

Diksha kanojia