JMM ने 2 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, सिंहभूम से जोबा मांझी और राजमहल से विजय हांसदा ठोकेंगे ताल

4/10/2024 11:02:35 AM

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 2 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। झामुमो पार्टी ने सिंहभूम सीट पर पूर्व मंत्री जोबा मांझी को टिकट दिया है। वहीं, झामुमो ने वर्तमान सांसद विजय हांसदा पर विश्वास रखते हुए उन्हें इस बार भी राजमहल संसदीय सीट पर टिकट दिया है।

बता दें कि झामुमो ने अब तक कुल 4 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। इसके पहले गिरिडीह सीट पर मथुरा महतो और दुमका सीट पर नलिन सोरेन की उम्मीदवारी का ऐलान किया गया था। इंडिया गठबंधन के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा के हिस्से 5 सीटें आई हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक एक अन्य सीट जमशेदपुर के लिए प्रत्याशी की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।

सिंहभूम सीट पर झामुमो की उम्मीदवार बनाई गईं जोबा मांझी का मुकाबला मौजूदा सांसद भाजपा की गीता कोड़ा से होगा। राजमहल सीट पर विजय हांसदा के मुकाबले में भाजपा ने पूर्व विधायक ताला मरांडी की उम्मीदवारी एक माह पहले ही घोषित की है।

Content Editor

Khushi